- Advertisement -
मुंबई। मंगलवार को पूरा बॉलीवुड क्रिसमस के रंगों में रंग चुका है। ऐसे में इस मौके से बॉलीवुड के भाई सलमान खान कैसे पीछे रह सकते हैं। सलमान खान अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड के साथ क्रिसमस पार्टी में पहुंचे। सलमान की इस विदेशी गर्लफ्रेंड का नाम यूलिया वंतूर है।
इस क्रिसमस पार्टी का आयोजन मशहूर सोशलाइट अनु दिवान ने किया था। अनु दिवान की इस पार्टी में सलमान खान सहित कई दूसरे फिल्म स्टार्स ने भी शिरकत की। वहीं सलमान की इस गर्लफ्रेंड की बात करें तो उनकी गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर रोमानियाई सिंगर और होस्ट हैं। हालांकि धीरे-धीरे यूलिया वंतूर बॉलीवुड में कदम जमाने की कोशिश भी कर रही हैं। यूलिया ने सलमान खान की फिल्म रेस-3 का एक गाना भी गाया है।
सलामन की गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर को हिंदी फिल्म ‘राधा तू क्यों गोरी मैं क्यों काला’ के लिए साइन किया गया है। वहीं यूलिया हिंदी में हिमेश रेशमिया के साथ भी गाना गा चुकी हैं। हिमेश रेशमिया के साथ उनका गाना ‘एवरी नाइट एंड डे’ को लोगों ने बहुत पसंद किया गया था।
- Advertisement -