- Advertisement -
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan)अपने एक नेक काम के कारण एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। खबर है कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के 25 हजार मजदूरों की मदद का ऐलान किया है। इस काम के लिए सोशल मीडिया (Social Media)पर उनकी जमकर तारीफ़ भी हो रही है। उन्होंने फिलहाल 20 हजार मजदूरों की मदद के लिए 6 करोड़ की राशि पहली किश्त के रूप में दे दी है। उन्होंने इस पैसे को इंडस्ट्री के वर्कर्स के खाते में ट्रांसफर किया है।
https://twitter.com/zeeshan_
मुंबई में बांद्रा ईस्ट के विधायक जीशान सिद्दीकी ने सलमान खान की तारीफ़ करते हुए एक एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है- ‘शुक्रिया @BeingSalmanKhan @tweetbeinghuman दिहाड़ी मजदूरों के प्रति आपके उदार योगदान के लिए। जब भी मदद की बात आती हैं, तो आप हमेशा लोगों की मदद के लिए एक कदम आगे रखते हैं। आपने ये नेक काम करके एक बार फिर ये साबित कर दिया। आपको बता दें भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश में अभी तक 7447 मामले दर्ज किये जा चुके हैं, जिसमें से 6565 मामले एक्टिव हैं, 239 की मौत हो गई है। वहीं, 642 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज किये जा चुके हैं।
- Advertisement -