-
Advertisement
कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर के संपर्क में आए Kangra जिला के लोगों के लिए सैंपल
Last Updated on April 26, 2020 by Vishal Rana
धर्मशाला। पठानकोट के अमनदीप अस्पताल की कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर (Corona Positive Doctor) के संपर्क में आए जिला कांगड़ा के लोगों के सैंपल ले लिए गए हैं। कल तक इनकी रिपोर्ट (Report) आएगी। इन लोगों में नूरपुर, इंदौरा, फतेहपुर, कांगड़ा और बैजनाथ क्षेत्र के लोग शामिल हैं। इसमें तीन इंदौरा, नूरपुर क्षेत्र के पांच, फतेहपुर के तीन, बैजनाथ और कांगड़ा के एक-एक लोग हैं। फतेहपुर धमेटा क्षेत्र की एक महिला पहले से ही डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल है। एसडीएम फतेहपुर बलवान चंद, एसडीएम नूरपुर सुरेंद्र ठाकुर व बीएमओ इंदौरा कपिल ने सैंपल लेकर जांच को भेजे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अगर कोई पॉजिटिव पाया जाता है तो आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: अमनदीप अस्पताल की कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर के संपर्क में थे कांगड़ा जिला के 13 लोग, लिस्ट जारी
बता दें कि पठानकोट के अमनदीप अस्पताल की कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर के संपर्क में जिला कांगड़ा के 13 लोग थे। यानि यह लोग डॉक्टर से इलाज करवा रहे थे। डीएम पठानकोट ने कांगड़ा प्रशासन को लिस्ट जारी की है। इन लोगों की कोविड-19 जांच करवाने को कहा है। लिस्ट जारी होने से लोगों मे हड़कंप मच गया है। इन लोगों में 83, 91 और 70 साल के बुजुर्ग भी हैं। एक 25 वर्षीय युवक है। पठानकोट के मशहूर अमनदीप अस्पताल की एक महिला डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इससे जिला कांगड़ा में हड़कंप मच गया है। क्योंकि कांगड़ा जिला के बहुत लोग इस अस्पताल में इलाज करवाने जाते हैं। वहीं, एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने लोगों को सलाह देते हुए फिलहाल कांगड़ा में ही इलाज करवाने के लिए कहा है।
यह भी पढ़ें: Kangra अस्पताल में इलाज करवाने आई महिला की मौत, कोरोना जांच को लिए सैंपल