- Advertisement -
रविंद्र चौधरी/फतेहपुर। कांगड़ा (Kangra) जिला की फतेहपुर तहसील के जगनोली पंचायत में कोरोना पॉजिटिव महिला (Corona Positive woman) की बेटी का सैंपल रिजेक्ट हुआ है। बेटी का कल दोबारा सैंपल (Sample) लेकर जांच को भेजा जाएगा। वहीं, जगनोली पंचायत का वार्ड नंबर 6 सील किया गया है। दो अन्य वार्ड बफर जोन बनाए गए हैं। बता दें कि उपमंडल फतेहपुर के अंतर्गत जगनोली पंचायत से एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। यह महिला मध्य प्रदेश से लौटी महिला की माता है। मध्य प्रदेश से पति और पत्नी लौटे थे।
पति को संसारपुर टैरेस में संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) में रखा गया था। पत्नी को होम क्वारंटाइन के लिए घर भेज दिया था। पत्नी अपनी ससुराल ना जाकर अपने मायके चली गई थी। इसी बीच संसारपुर टैरेस में संस्थागत क्वारंटाइन में पति कोरोना पॉजिटिव निकला, तब महिला की तलाश शुरू की तो वह अपने मायके में पाई गई। जगनोली पंचायत में रह रही उसकी पत्नी सहित परिजनों के सैंपल लिए गए, जिसमें मध्य प्रदेश से लौटी महिला की माता कोरोना संक्रमित पाई गई है, जबकि मध्य प्रदेश से लौटी महिला का सैंपल रिजेक्ट हुआ है। डीसी कांगड़ा (DC Kangra) राकेश प्रजापति ने बताया कि एमपी से लौटी महिला का सैंपल रिजेक्ट हुआ है। कल दोबारा सैंपल लेकर जांच को भेजा जाएगा।
- Advertisement -