-
Advertisement
‘क्या से क्या हो गए देखते…’ ; सानिया मिर्ज़ा ने 4 महीनों में घटाया 26 Kg वज़न, देखें Pics
Last Updated on February 10, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। मां बनने के बाद भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) ने 4 महीने में 26 किलोग्राम वज़न घटाया है। उन्होंने वज़न घटाने से पहले और बाद की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार मां बनने के बाद उनका वजन 89 किलो तक पहुंच गया था और इसके बाद खुद को फिर से फिट करने की मुहिम में जुटी सानिया ने अपना वजन 63 किलो कर लिया है।
https://www.instagram.com/p/B8YNiQFH0pf/?utm_source=ig_web_copy_link
सानिया ने अपने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, ’89 किलो बनाम 63’। हम सभी के पास लक्ष्य होते हैं.. रोजाना के लक्ष्य और लंबे समय के लक्ष्य.. इनमें हरेक पर गर्व होता है। मुझे इस लक्ष्य को पाने में 4 महीने लगे कि मां बनने के बाद मैं फिर से स्वस्थ और फिट हो जाऊं।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘ऐसा महसूस हो रहा है कि वापसी करने और अपनी फिटनेस को फिर से पाने में लंबा समय लगा और अब मैं अपनी फिटनेस के सर्वोच्च स्तर को पाने में समर्थ हूं। अपने सपनों को जियो.. यह मायने नहीं रखता कि कितने लोग आपको यह बता रहे हैं कि आपसे नहीं होगा ईश्वर जानता है कि ऐसे कितने लोग हमारे आसपास होते हैं। अगर मैं यह कर सकती हूं तो कोई भी यह कर सकता है।’