- Advertisement -
मुंबई। हरियाणवी स्टार डांसर-सिंगर सपना चौधरी इन दिनों यूपी में काफी बवाल मचा रही हैं। कुछ दिन पहले सपना ने लखनऊ और इलाहबाद में कार्यक्रम रद होने के बाद अब आगरा में भी उनका शो कैंसल हो गया।आगरा में सपना चौधरी का डांस प्रोग्राम होना था जिसकी अनुमति प्रशासन ने पहले दी थी लेकिन लखनऊ और इलाहाबाद से बवाल की खबरें आने के बाद प्रशासन ने उनके आगरा में होने वाले कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद काफी देर से इंतजार कर रहे सपना के फैंस ने वहां पर हंगामा शुरू कर दिया।
आगरा कॉलेज मैदान में महिला सशक्तीकरण के लाइव कार्यक्रम की परमिशन दी गई थी। इस कार्यक्रम में सपना चौधरी को शामिल होना था। कार्यक्रम में बाद उनका डांस प्रोग्राम भी था। अपने ठुमकों से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी के इस कार्यक्रम के लिए फैंस ने महंगे टिकट खरीदे थे।
कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और सपना चौधरी भी अपनी टीम के लिए एक होटल में पहुंच चुकी थीं, लेकिन अचानक प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति निरस्त कर दी।इसे लेकर डीएम आवास पर एडीएम सिटी और आयोजकों के बीच बातचीत हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया। प्रशासन ने होटल से सपना चौधरी को भी नहीं निकलने दिया। प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल से युवाओं को भगा दिया और जमा न होने का अनाउंसमेंट भी कराया। शो कैंसल करने के पीछे तर्क था कि शहर की कानून व्यवस्था खराब न हो इसलिए ऐसा किया जा रहा है।
- Advertisement -