-
Advertisement
Satpal Raizada | Warning | Officers |
Last Updated on January 17, 2023 by Neha Raina
लंबे वक्त के बाद अपने गृह विधानसभा क्षेत्र ऊना में पहुंचे पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने मंगलवार को स्थानीय सर्किट हाउस में जन समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भी मुलाकात की, जबकि अधिकारियों कर्मचारियों के साथ विशेष बैठक कर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर रूपरेखा तैयार की। पूर्व विधायक लंबे अरसे से जिला मुख्यालय के कार्यालयों में जमे अधिकारियों कर्मचारियों को लेकर भी तल्ख दिखे और उनके तबादले किए जाने की बात तक कह डाली। पूर्व विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर प्राथमिकताएं तय की गई है जिनको जल्द अमलीजामा भी पहनाया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा रिवाज नहीं बदल पाई लेकिन कांग्रेस की सुक्खू सरकार आने वाले 5 साल बाद हिमाचल प्रदेश का रिवाज बदलकर दिखाएगी।