- Advertisement -
ऊना। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत हिमाचल (Himachal) के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। ऊना (Una) में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती(Satpal Satti) ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। इस दौरान सत्ती ने कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं की मेहनत के आधार पर लोकसभा चुनावों (Loksabha Election) में जीत का दावा किया। मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के पार्टी कार्यकर्ताओं से भी अपने विचार सांझा किए, इस दौरान ऊना में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पीएम का संबोधन सुना।
पीएम के पूरे संबोधन के दौरान पार्टी कार्यकर्ता अपने प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये जुड़े रहे। इस दौरान उनके वक्तव्य पर पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था, जो उनकी तालियों में नजर आता रहा। पार्टी अध्यक्ष ने आगामी लोकसभा चुनावों में अपने कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं की दूरदर्शिता और मेहनत के आधार पर बड़ी जीत दर्ज किए जाने का दावा किया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) द्वारा भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और रोजगार में बढ़ोतरी किए जाने का भी दावा किया।
- Advertisement -