-
Advertisement
Satti | Non-Serious Government | Sukhu
सुंदरनगर पहुंचे बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और विधायक सतपाल सत्ती ने प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर बड़ा जुबानी हमला करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में नॉन सीरियस गवर्नमेंट चल रही है। प्रदेश में पिछले 2 महीने से विकास के सभी कार्य ठप पड़े है। सीएम से लेकर उनके मंत्री सभी सत्ता के नशे में चूर हैं और अपने.अपने सरकारी आवासों पर करोड़ों रुपए खर्च कर व्यवस्था परिवर्तन को सार्थक करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा की जो लोग प्रदेश में कर्ज के नाम पर राजनीति करते थे वे अब लगभग दो महीने में ही साढ़े चार हजार करोड़ का कर्जा लेकर हिमाचल को श्रीलंका बनाने के बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा की सुक्खू सरकार के पहले दो महीने प्रदेश के लिए निराशाजनक रहे हैं और वे चुनावों पूर्व जनता को दी एक भी गारंटी पूरी नहीं कर पाए हैं।