- Advertisement -
Competition :जोगिंद्रनगर। सावन बरवाल ने आज ही एक रजत पदक भी झटक लिया और एक ही दिन में उसने एक रजत व एक कांस्य पदक अपने नाम किए। धावक सावन बरवाल ने रजत पदक 1500 मीटर में हासिल किया जबकि सुबह हुई 5 हजार मीटर की दौड़ में उसने कांस्य पदक प्राप्त किया था।
यह दौड़ उसने 3.57 मिनट में पूरी की। लखनऊ में चल रही 15वीं राष्ट्रीय जूनियर फेडरेशन एथलेटिक चैंपियनशिप में हिमाचल की ओर से गए जोगिंद्रनगर प्रशिक्षण केंद्र के कोच गोपाल ठाकुर व सावन बरवाल को इसके लिए चहुं ओर से बधाइयों का तांता लग गया है। गोपाल ने कहा कि सावन की उपलब्धियों पर न केवल उसके अभिभावकों बल्कि उन्हे भी गर्व है।
- Advertisement -