-
Advertisement
SBI की ग्राहकों को चेतावनी : मोबाइल में रखा है ये ऐप, तो Account हो सकता है खाली
नई दिल्ली। इन दिनों लोगों में इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) को काफी अपनाया जा रहा है ऐसे में बैंक फ्रॉड के मामले भी बढ़ रहे हैं। इसी के चलते देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने भी अपने ग्राहकों को एक ट्वीट (Tweet) के जरिए आगाह किया है कि उनके फोन में एक ऐप की मौजूदगी आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकती है। एसबीआई ने अपने ग्राहकों से ऐसा ऐप अपने फ़ोन में रखने से मना किया है जो कि वेरिफाइड ना हों। बता दें, इस तरह के मोबाइल ऐप, आपके डिवाइस पर नियंत्रण रखने के साथ ही आपके कॉन्टैक्ट, पासवर्ड (Password) और फाइनैंशल अकाउंट्स तक पहुंच बना लेते हैं और अकाउंट खाली होते समय नहीं लगता।
यह भी पढ़ें: सीएम केजरीवाल का हुआ Corona Test, शाम तक आएगी Report
https://twitter.com/TheOfficialSBI/status/1269970148628234243
एसबीआई (SBI) ने जिस ट्वीट के जरिए अपने ग्राहकों को आगाह किया है उसमें लिखा है, कुछ मोबाइल ऐप्लिकेशन आपकी संवेदनशील जानकारियों के साथ समझौता कर आपकी व्यक्तिगत जानकारी को उजागर कर सकते हैं। SBI आपको ऐप्स के उपयोग संबंधी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी बता रहा है। इस कैप्शन के साथ ही एक तस्वीर पोस्ट की गई है, जिसमें ग्राहकों की सुरक्षा हेतु कई टिप्स बताए गए हैं। इसके साथ ही एसबीआई ने ग्राहकों को फ्रॉड से बचने के भी कुछ टिप्स दिए हैं।
ग्राहकों को हमेशा वेरिफाइड ऐप ही डाउनलोड करने चाहिए.
- किसी भी ऐप को इंस्टॉल करने से पहले जांच लें कि वह किस कंपनी ने बनाया है
किसी भी नए ऐप को परमिशन देते समय सावधान रहें। पहले पढ़ लें कि आपसे किस बात की परमिशन ली जा रही है।
किसी भी ऐप में डेबिट या क्रेडिट कार्ड की डीटेल्स सेव न करें
अपने स्मार्टफोन को नियमित रूप से अपडेट करते रहें
मुफ्त के स्क्रीनसेवर से बचें, क्योंकि इस तरह के ऐप में इनबिल्ट रिस्क छिपा हो सकता है.
अगर फोन पर कोई फॉरवर्ड मेसेज मिले तो उस पर क्लिक न करें
