- Advertisement -
नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ा कदम उठाने वाला है। एसबीआई में 1 मई से नए नियम लागू होने जा रहे हैं। एसबीआई देश का ऐसा पहला बैंक बन गया है, जिसने अपने लोन और डिपॉजिट इंटरेस्ट रेट को सीधे भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो रेट से जोड़ दिया है। अगर आपका SBI में खाता है तो आपको होने वाला है बड़ा फायदा, आइए जानते हैं नियम में होने वाले बदलाव के बारे में।
1. SBI ने लोन और डिपॉजिट रेट को सीधे RBI के रेपो रेट से जोड़ दिया है। इससे ग्राहकों को सस्ता लोन मिल सकता है।
2. रेपो रेट से तय होगा लोन पर ब्याज दर, ग्राहकों को ब्याज दर में राहत मिलेगी।
3. आपको बता दें कि रेपो रेट में कटौती के बावजूद बैंक MCLR में कोई राहत नहीं देता था।
4. रेपो रेट से आम आदमी को सीधा फायदा पहुंचने वाला है।
- Advertisement -