- Advertisement -
School Bus Break Fail : चंबा। यहां जमुहार रोड पर चामुंडा मंदिर के पास ब्रेक फेल होने से एक स्कूल की मिनी बस हादसे का शिकार हो गई है। ब्रेक फेल होने से बस पेड़ से जा टकराई। इसमें स्कूली बच्चों सहित करीब 16 घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बस में 10 छात्र व 5 अध्यापक सवार थे। घायलों को चंबा अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। यह स्कूली छात्र व अध्यापक बनीखेत से पिकनिक मनाने आए हुए थे। जमुहार गए हुए थे।
जब वह वापस लौट रहे थे तो चामुंडा मंदिर के पास गहरी उतराई में स्कूल बस की ब्रेक फेल हो गई और बस सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। ऐसे में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम चंबा बचन सिंह, एएसपी चंबा विरेंद्र ठाकुर पुलिस दल सहित मौके पर पहुंचे। वहीं डीसी चंबा ने भी अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल पूछा। घायल बच्चों में निवेदिता पुत्री चमन लाल, प्रियंका पुत्री जितेन्द्र कुमार, प्रियांजल पुत्री नितिन पाल, शगुन पुत्री नितिन पाल, रुचिका पुत्री मनोज, नंदिनी पुत्री रूप चंद, कामना पुत्री लाल चंद, पायल गुलेरिया पुत्री सुरेन्द्र व पल्लवी पुत्री रजनीश राणा शामिल हैं। शिक्षकों में भारती टंडन पत्नी नितिन पाल, पूजा पत्नी धर्म चंद, राजू पत्नी राजेश, सीमा पत्नी अनु और खली ठाकुर पत्नि राकेश ठाकुर घायल हुए हैं। चालक महेंद्र निवासी बगढार और परिचालक सुनील कुमार भी घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
- Advertisement -