- Advertisement -
रविन्द्र चौधरी/रैहन। पुलिस चौकी रैहन के तहत छत्तर चचरेहड़ में बुधवार सुबह डीएवी स्कूल रैहन की बस ने एक 14 साल की छात्रा को कुचल दिया। छात्रा की पहचान रितिका पुत्री योग राज के रूप में हुई है जो कि डीएवी स्कूल रैहन में ही आठवीं कक्षा की छात्रा थी।
जानकारी के अनुसार रितिका सुबह करीब 8.30 घर से दुकान की तरफ कुछ सामान लेने जा रही थी। वह घर के गेट से बाहर ही पहुंची थी कि सामने से आ रही डीएवी स्कूल रैहन की बस ने रितिका को जोरदार टक्कर मार दी। रितिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बस चालक मौके से फरार हो गया। किसी अज्ञात वाहन चालक ने लड़की को सड़क पर गिरा हुआ देखा तो उसे राजा का तालाब के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने धारा 279, 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं, रीतिका के परिजनों ने अपने पैतृक गांव मे रीतिका का अन्तिम संस्कार कर दिया है। डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, अन्य स्कूलो की बसों पर भी रुटीन चेकिंग करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
- Advertisement -