-
Advertisement
‘Hepatitis C’ वायरस की खोज करने वाले वैज्ञानिकों ने जीता 2020 का मेडिसिन नोबल पुरस्कार
Last Updated on October 5, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। स्वीडन के स्टॉकहोम शहर में मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize 2020) की घोषणा कर दी गई है। साल 2020 के लिए मेडिसिन का नोबल पुरस्कार ‘हेपेटाइटिस सी वायरस (Hepatitis-C virus) की खोज’ के लिए संयुक्त रूप से हार्वी जे ऑल्टर (अमेरिका), माइकल ह्यूटन (ब्रिटेन) और चार्ल्स एम राइस (अमेरिका) को मिला है। इन वैज्ञानिकों को करीब 11 लाख 20 हजार डॉलर की धनराशि दी जाएगी। यह धनराशि तीनों को समान रूप से वितरित की जाएगी।
दुनिया में 70 मिलियन हेपेटाइटिस के केस हैं
BREAKING NEWS:
The 2020 #NobelPrize in Physiology or Medicine has been awarded jointly to Harvey J. Alter, Michael Houghton and Charles M. Rice “for the discovery of Hepatitis C virus.” pic.twitter.com/MDHPmbiFmS— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 5, 2020
नोबेल पुरस्कार समिति के अनुसार, रक्त-जनित हेपेटाइटिस, विश्व भर के लोगों में सिरोसिस और यकृत कैंसर का कारण बनता है। इसके खिलाफ लड़ाई में इन तीनों ने निर्णायक योगदान दिया। बतौर नोबल असेंबली, ‘वायरस की खोज से हेपेटाइटिस के अन्य गंभीर मामलों की वजह का खुलासा हुआ और लाखों ज़िंदगियां बचाने वाले ब्लड टेस्ट व नई दवाएं बनीं।’ तीनों ही वैज्ञानिकों ने एक नोवल वायरस की खोज में मूलभूत खोज की जिससे हेपटाइटिस सी की पहचान हो सकी। विश्व स्वास्थ्य संगठन का आकलन है कि दुनिया में 70 मिलियन हेपेटाइटिस के केस हैं, और हर साल इस बीमारी की वजह से दुनिया में 4 लाख लोगों की मौत होती है। इस रोग को क्रॉनिक बीमारी की श्रेणी में रखा जाता है।
यह भी पढ़ें: JEE Advanced 2020 Results: चिराग फलोर -कनिष्क मित्तल टॉपर
बता दें कि इसी हफ्ते अन्य नोबेल पुरस्कारों की घोषणा भी की जाएगी। अभी फिजिक्स, केमिस्टी, साहित्य और शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों का ऐलान किया जाना बाकी है। जबकि अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा अगले सोमवार को की जाएगी।