-
Advertisement
उम्मीदः भारत सहित 70 देशों में जारी है Corona वैक्सीन की खोज
शिमला। हिमाचल पुलिस के डीजीपी एसआर मरड़ी (DGP SR Mardi) ने वीडियो संदेश में डब्ल्यूएचओ (WHO) डायरेक्टर जनरल के हवाले से कहा कि 70 देशों में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) और दवाइयों की खोज में साइंटिस्ट लगे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी कहा है कि भारत में भी कई जगह पर वैक्सीन तैयार करने की कोशिश की जा रही है। इसलिए लोगों को आशा रखनी चाहिए। हेलन केलर ने भी कहा है कि आत्मविश्वास और आशा ही कामयाबी का कारण बनती है। इस वक्त पूरे देश के लोग कष्ट झेल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बाहरी राज्यों में फंसे हिमाचलियों की घर वापसी को लेकर क्या बोले DGP- जानिए
आशा रखने की जरूरत है। एक उदाहरण देते हुए डीजीपी एसआर मरड़ी ने कहा कि 1984 में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी लोकसभा चुनाव हार गए। उनके एक युवा समर्थक ने आत्महत्या कर ली। वह यह बात नहीं सह पाया कि इनता बड़ा नेता चुनाव हार गया, लेकिन वह युवक अगर आत्महत्या नहीं करता तो वो सुनहरा दिन देख सकता था, जब अटल बिहारी वाजपेयी भारत के पीएम बने थे। वह इसलिए नहीं देख पाया कि उसमें अनुशासन व धैर्य नहीं था। इसलिए अनुशासन व धैर्य रखें। एक दिन जरूर अच्छा दिन देखने को मिलेगा।

