-
Advertisement
Corona virus : दिल्ली पहुंचा भारतीयों का दूसरा जत्था, मालदीव के सात नागरिक भी शामिल
Last Updated on February 2, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस (Corona virus) का कहर पूरी दुनिया में फैल रहा है। चीन के वुहान शहर रहने वाले दूसरे देश के नागरिक शहर छोड़कर अपने देश लौटना चाह रहे हैं। इसी बीच भारत ने भी अपने नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट करने का फैसला लिया है। इसी के साथ भारतीय यात्रियों का दूसरा जत्था भी भारत पहुंच गया है। भारतीय यात्रियों को लेकर एयर इंडिया (Air India) का विमान चीन से तड़के 3.10 पर रवाना हुआ और 9.10 पर दिल्ली पहुंचा। इस फ्लाइट में 323 भारतीयों के अलावा मालदीव के भी सात नागरिक शामिल हैं। वुहान से भारतीयों को निकालने के लिए विमान शनिवार दोपहर एक बजकर 37 मिनट पर दिल्ली से वुहान के लिए रवाना हुआ था।
यह भी पढें Breaking : मॉर्निंग वॉक पर निकले विश्व हिंदू महासभा के नेता की गोली मारकर हत्या
बता दें कि शनिवार सुबह 7.26 बजे एयर इंडिया के विशेष विमान बोइंग 747 से 324 भारतीय यात्रियों का पहला जत्था दिल्ली (Delhi) पहुंचा था। 324 यात्रियों में तीन नाबालिग, 211 छात्र और 110 पेशेवर शामिल हैं। इन्हें दिल्ली में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, छावला शिविर और हरियाणा के मानेसर में भारतीय सेना शिविर में 14 दिनों के लिए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। आईटीबीपी ने बताया कि 324 भारतीयों में से 103 को हवाई अड्डे से छावला कैंप, दिल्ली में मेडिकल ऑब्जर्वेशन के लिए रखा गया है। चीनी अधिकारियों ने स्क्रीनिंग के दौरान उच्च तापमान की सूचना के बाद छह भारतीयों को नहीं आने दिया था। एक यात्री ने बताया कि उच्च तापमान की वजह से उन्हें विमान से उतार दिया गया था।