-
Advertisement
केरल में Corona virus का दूसरा मामला, डॉक्टरों की निगरानी में रखा मरीज
Last Updated on February 2, 2020 by Deepak
तिरुवनंतपुरम। कोरोना वायरस का खौफ दुनियाभर में छाया हुआ है। इसी बीच केरल में कोरोना वायरस (Corona virus) का दूसरा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मरीज चीन की यात्रा पर गया था। उसे अस्पताल के एक अलग वॉर्ड में डॉक्टरों निगरानी में रखा गया है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। वहीं, एक संदिग्ध महिला मरीज को ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढें कन्हैया कुमार के काफिले पर पथराव, खुद बाल-बाल बचे; कई घायल
महिला का इलाज जारी है और उसे निगरानी में रखा गया है। वह हाल ही में चीन (China) के वुहान शहर से देश लौटी थी। इससे पहले दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कुछ संदिग्ध मरीजों को भर्ती कराया जा चुका है। यहां उन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया है। गौर हो कि 30 जनवरी को भारत में पहले कोरोना वायरस का मामला केरल (Kerala) में ही सामने आया था। एक छात्र के इस वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वह वुहान विश्वविद्यालय का छात्र था और कुछ दिन पहले ही चीन से लौटा था। मरीज को एक अलग वार्ड में निगरानी में रखा गया है।