-
Advertisement
बैंक हड़तालः केंद्र सरकार के खिलाफ फिर गरजे Bank Employee
Last Updated on February 1, 2020 by Deepak
हिमाचल अभी अभी। देशभर के राष्ट्रीयकृत बैंकों में आज भी हड़ताल रही। यूएफबीयू के बैनर तले बैंक की 9 यूनियनों के लगभग 10 लाख अधिकारी व कर्मचारी इस हड़ताल में भाग ले रहे हैं। सोलन में हड़ताल के दूसरे दिन बैंक कर्मचारियों ने मॉल रोड पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बैंक कर्मचारियों ने यूएफबीयू द्वारा 1 नवंबर, 2017 को वेतन वृद्धि के लिए चार्टर्ड ऑफ डिमांड की कॉपी आईबीए को सौंपी थी और आईबीए के साथ कई मीटिंग भी की गई लेकिन इसके बाद भी कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी गई। जिसके चलते बैंक कर्मचारियों को हड़ताल पर उतरना पड़ा है।
यह भी पढ़ें: आस्था के लिए खुशखबरी लेकर पहुंचे SDM Jawali, बोले- अब पीजीआई मुफ्त होगा इलाज
बैंक कर्मचारियों ने कहा कि हड़ताल के चलते पहले दिन हिमाचल में 2000 करोड़ का कारोबार ठप हुआ है। वहीं सोलन में भी पहले दिन 200 करोड़ के कारोबार ठप रहा। बैंक कर्मचारियों ने कहा कि अगर केंद्र सरकार और हाईवे का अनदेखी वाला रवैया आगे भी जारी रहा तो बैंक कर्मचारियों को मजबूरन फिर से 11 से 13 मार्च तक 3 दिन की हड़ताल करनी पड़ेगी और अगर इसके बाद भी मांगे नहीं मानी गई तो 1 अप्रैल से बैंक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे जिसकी जिम्मेवारी केंद्र सरकार और आईबीए की होगी।