-
Advertisement
Shimla : आउटसोर्स पर भर्तियों को लेकर सचिवालय के बाहर गरजे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी
Last Updated on February 23, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला (Shimla) में मंगलवार को सचिवालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों संघ ने मंगलवार को सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और संघ ने सचिवालय में आउटसोर्स पर भर्तियों का विरोध जताया। वहीं, सचिवालय प्रशासन पर कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा करने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने सचिवालय (Secretariat) के बाहर हर रोज धरने की चेतावनी दी है। सचिवालय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष टेक राम शर्मा ने कहा कि सचिवालय में आउटसोर्स पर भर्तियां की जा रही हैं।
यह भी पढ़ें: मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप-मांगी कार्रवाई
उन्होंने कहा कि वह पहले भी अपनी मांगों को लेकर कई बार मुख्य सचिव व सीएम जयराम (CM Jai Ram)को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नही हुई। सचिवालय में बाहरी राज्यों के लोगों को भर्ती किया जा रहा है और यहां प्रदेश के लोग जिन्होंने सरकार बनाई है उन्हें सचिवालय में प्रवेश करने के लिए घंटों का इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आज अफसरशाही कर्मचारियों पर भारी पड़ रही है। इसी के चलते कर्मचारी धरने, नारेबाजी करने के लिए मजबूर हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों को सुना और माना नहीं जाता है तब तक हर रोज धरना प्रदर्शन किया जाएगा।