-
Advertisement
पीएम मोदी के Himachal दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां Alert, कल मनाली पहुंचेगी SPG
मनाली। अटल टनल रोहतांग (Atal Tunnel Rohtang) के लोकार्पण के लिए तीन अक्टूबर को हिमाचल आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के स्वागत और सुरक्षा को लेकर पूख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। मनाली (Manali) में हैलीपैड से लेकर लाहुल तक के क्षेत्र पर सुरक्षा एजेंसियां ने अपनी नजरें गढ़ा दी हैं। सीआईडी पुलिस व आईबी भी अपने अपने कार्य में जुट गई है। वहीं, पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात एसपीजी (SPG) भी कल यानी सोमवार को मनाली पहुंच जाएगी।
यह भी पढ़ें: Fourlane निर्माण में लगे मजदूरों-वाहनों का नहीं कोई रिकार्ड, SP Mandi के पास पहुंचा मामला
बता दें कि सुरक्षा एजेंसियों ने पीएम के कार्यक्रम के हिसाब से जगहों को चिन्हित कर वहां निगरानी रखना शुरू कर दी है। वहीं, कुल्लू और लाहुल जिला प्रशासन की बैठकों का भी दौर जारी है, जिसमें तैयारियों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। बीते रोज रविवार को मनाली में डीसी कुल्लू (DC Kullu) ऋचा वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें तमाम विभागों के बड़े अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, रोहतांग सुरंग के दूसरी ओर केलंग में भी डीसी लाहुल (DC Lahaul) केके सरोच की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा चल रही है।
मनाली के सासे हेलीपैड पर उतरेगा पीएम का हेलीकॉप्टर
मनाली के सासे हेलीपैड में पीएम के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग होगी, जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियां (Security Agencies) इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों की छानबीन में जुट गई हैं। हालांकि, पीएम का हेलीकॉप्टर सासे में ही लैंडिंग करेगा, लेकिन लाहुल के तांदी पुल, शटिंगरी व सिस्सू हेलीपैड में भी लैंडिंग की संभावनाओं को देखा जा रहा है। मनाली के सोलंग में जनसभा को लेकर भी प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अटल टनल के लोकार्पण को लेकर जिला कुल्लू सहित लाहुल स्पीति प्रशासन व सीमा सड़क संगठन तैयारियों में जुटा है। जानकारी देते हुए एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। बाहर से आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
