-
Advertisement
जैविक हथियार वाली टिप्पणी पर फिल्ममेकर – एक्टिविस्ट आयशा सुल्ताना के खिलाफ राजद्रोह का मामला
Last Updated on June 11, 2021 by
फिल्ममेकर और एक्टिविस्ट आयशा सुल्ताना ( Filmmaker and activist Ayesha Sultana)के खिलाफ राजद्रोह का मामला ( Sedition case) दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ लक्षद्वीप इकाई के बीजेपी अध्यक्ष अब्दुल खादर ने कवरत्ती पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी। आयशा पर धारा 124 A(राजद्रोह) और 153 B(हेट स्पीच) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।एक चैनल पर बहस के दौरान आयशा ने कहा कि केंद्र सरकार ने लक्षद्वीप में कोरोना ( Corona)फैलाने के लिए जैविक हथियारों का इस्तेमाल किया है। इस तरह की टिप्पणी करने पर आयशा के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है। खादर का आरोप है कि आयशा ने एक मलयालम चैनल पर बहस के दौरान केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना को लेकर झूठी खबर का प्रसार किया। आयशा का बयान राष्ट्रविरोधी है जिससे केंद्र सरकार की छवि खराब हो रही है। ऐसा दोबारा ना हो इसलिए आयशा के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: कटरीना कैफ और विक्की कौशल में है गुटरगूं-कन्फर्म किया इस एक्टर ने
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने केरल में भी आयशा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अपने विवादित बयान पर आयशा ने फेसबुक पर पोस्ट किया कि मैंने टीवी चैनल की बहस में जैव हथियार शब्द का इस्तेमाल किया था। मैंने महसूस किया था कि पटेल और उनकी नीतियां जैव हथियार के रूप में हैं। पटेल और उनके दल के माध्यम से ही लक्षद्वीप में कोविड 19 फैला। मैंने पटेल की तुलना जैव हथियार से की, सरकार या देश से नहीं। आपको यह समझना चाहिए। गौरतलब है कि आयशा सुल्ताना लक्षद्वीप के चेटियाथ द्वीप की रहने वाली हैं। स्थानीय मॉडल और अभिनेत्री सुल्ताना ने कई मलयालम फिल्म निर्माताओं के साथ काम किया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…