- Advertisement -
मुंबई। पॉपुलर सीरियल (Serial) तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKUC) फेम सोनू यानी झील मेहता अब बड़ी हो गई हैं। आज वह शो का हिस्सा नहीं है लेकिन उन्होंने अपने अभिनय (Acting) से लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है। अब वह 23 साल की हो चुकी हैं हम आपके लिए झील के कुछ फोटोज (Photos) लेकर आए हैं जिसमें उनके लुक में आये बदलाव को देखा जा सकता है।
सोनू यानी झील ने उल्टा चश्मा से 9 साल की उम्र से काम करना शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने 14 साल की उम्र में शो (Show) छोड़ दिया। अब झील 23 साल की हो चुकी हैं और तब से अब तक उनमें बहुत चेंज आए हैं।
झील का मेकओवर (Makeover) कमाल का है। वह सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम (Instagram) पर भी उनके कई फैंस हैं। शो में दिखाया गया कि सोनू के लिए पढ़ाई सबसे आगे है और असल जिंदगी में भी झील के लिए पढ़ाई (Study) सबसे पहले रही है।
अपनी पढ़ाई पर फोकस (Focus) करने के लिए झील ने शो छोड़ दिया था। झील ने 10वीं में 93.3 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। इन दिनों वो SSC के एग्जाम के लिए तैयारी कर रही हैं।
शो में झील मेहता को निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) ने रिप्लेस किया था। झील को पढ़ाई पर फोकस करना था और शूटिंग (Shooting) के साथ बैलेंस करना उनके लिए मुश्किल हो रहा था और उन्होंने पढ़ाई को तवज्जो देते हुए शो छोड़ दिया था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Like करें हिमाचल अभी अभी का Facebook Page….
- Advertisement -