- Advertisement -
नाहन। सिरमौर की बेटी सीमा परमार ने द ग्रेट पंजाब रन का खिताब जीतकर सिरमौर के साथ-साथ हिमाचल का नाम रोशन किया है। 30 किलोमीटर के ग्रुप में दौड़ी सीमा परमार ने देश के अन्य प्रतिभागियों को पछाड़ कर अल्ट्रा मेराथन का खिताब अपने नाम किया। सीमा ने यह दौड़ 3 घंटे 55 सेकेंड में पूरी की।
रोपड़ के हवेली हेरिटेज से शुरू हुई द पंजाब रन न्यू चंडीगढ़ में संपन्न हुई। इस अंतरराष्ट्रीय मेराथन में 200, 80, 50 व 30 किलोमीटर की दौड़ें हुईं, जिसमें देश भर के धावकों ने हिस्सा लिया। हिमाचल से इस स्पर्धा में अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा मेराथन धाविका सीमा परमार ने 30 किलोमीटर की दौड़ जीतकर मेडल व ट्राफी हासिल की है।
बता दें कि सीमा परमार नाहन तहसील के सीनियर सेकंडरी स्कूल धौण में इतिहास की प्रवक्ता हैं। इससे पहले सीमा परमार ने दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल हाफ मेराथन में फिनिशर अवार्ड पर कब्जा किया। सीमा परमार इससे पहले भी एक दर्जन से अधिक हाफ मेराथन में हिस्सा ले चुकी हैं। यही नहीं सीमा परमार ने हाल ही में मलेशिया के पिनांग शहर में आयोजित एशिया पेसिफिक मास्टर गेम्स में 21 हाफ मेराथन में फिनिशर अवार्ड पर भी कब्जा कर चुकी हैं। जबकि, पांच हजार मीटर चाल में कांस्य पदक जीतकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया।
- Advertisement -