- Advertisement -
मंडी। कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते बाजार में मास्क की कमी आई है। आलम यह है कि इनके दाम बढ़ने व कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच मंडी प्रशासन ने जिले में थ्री लेयर मास्क (Three Layer Mask) की कमी को दूर करने का पक्का इंतजाम कर लिया है। जिले में लोगों की मांग को देखते हुए स्वयं सहायता समूह मास्क तैयार करवा रहा है। इन मास्क को उसी सामग्री के इस्तेमाल से बनाया जा रहा है जिनसे मेडिकल मास्क (Medical mask) बनाए जाते हैं। सबसे अच्छी बात यह है की एक मास्क की कीमत 12 रुपए होगी।
एडीसी आशुतोष गर्ग ने बताया कि, मंडी में स्वयं सहायता समूहों ने शनिवार से मास्क बनाने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए उन्हें खास प्रशिक्षण दिया गया है। अभी प्रशासन ने 5 से 6 हजार मास्क बनाने की सामग्री मंगवाई है। जरूरत के अनुसार जल्द ही और सामग्री मंगवाई जाएगी। पहले ये मास्क अस्पतालों में व कोरोना के लक्षणों वाले लोगों व उनकी देखभाल में लगे लोगों को मुहैया करवाए जाएंगे।जो लोग स्वस्थ हैं उनको मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। यदि किसी व्यक्ति को खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ के लक्षण हैं तो उसे थ्री लेयर मास्क का प्रयोग करना चाहिए जोकि इन्फैक्शन को फैलने से रोकने में सहायक है। उन्हें तुरंत डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए। इसके अलावा किसी कोरोना वायरस संदिग्ध व्यक्ति की देखभाल करने वाले लोगों को भी मास्क पहनना चाहिए।
- Advertisement -