- Advertisement -
बेंगलुरु। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व रेल मंत्री सीके जाफर का 85 साल की उम्र में बेंगलुरु के एक अस्पताल में रविवार दोपहर निधन हो गया। बीते शुक्रवार को नमाज पढ़ने जाते वक्त उन्हें चोट लगी थी, जिसके बाद से उन्हें आईसीयू में रखा गया था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। बता दें, जाफर 1991 से लेकर 1995 तक देश के रेलमंत्री भी रहे थे।
- Advertisement -