-
Advertisement
अनशन पर बैठीं आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर, 20 की सेवाएं समाप्त
Last Updated on January 26, 2020 by Deepak
देहरादून। एक तरफ आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर (Anganwadi workers and helper) मानदेय में बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर अनशन पर हैं वहीं सरकार ने उनकी मांगे मानने की जगह उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। राज्यभर में अब तक 20 आंगनबाड़ी वर्कर की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इसके साथ ही काफी संख्या में आंदोलनरत आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर को नोटिस दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Keylong में बर्फ के बीच 10 हजार फीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा
आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के आंदोलन के कारण प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंगनबाड़ी केंद्र (Anganwadi Center) बंद पड़े हैं। इसके चलते महिला एवं बाल विकास के मद्देनजर संचालित विभिन्न कार्यक्रम ठप हैं।
आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालों को पोषाहार नहीं मिल पा रहा और ना ही अन्य योजनाएं आगे बढ़ पा रही हैं। इस पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन दिन पहले सभी जिलों को आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के आंदोलन के मद्देनजर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अब जिलों में कारवाई शुरू हो गई है। अपर सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास झरना कमठान के मुताबिक अभी तक चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी समेत अन्य जिलों में करीब 20 आंगनबाड़ी वर्कर की सेवाएं समाप्त किए जाने की सूचना है। इसके अलावा काफी संख्या में आंगनबाड़ी वर्कर को नोटिस भी जिलों में दिए गए हैं।