- Advertisement -
शादी करवाने के नाम पर ठगी के मामले हमारे सामने आते रहते हैं। पर मध्य प्रदेश का राजधानी भोपाल ( Bhopal) से अजीबोगरीब मामला सामने आया है यहां पर सात दूल्हे ( Seven grooms) एक ही लड़की से शादी करने पहुंच गए। जिस जगह पर शादी होनी था वहां पर ना तो दुल्हन ( Bride) मिली और ना ही ससुराल वाले। इसके बाद वे पुलिस की शरण में जा पहुंचे। पुलिस भी हैरान थी कि सभी दूल्हे एक ही लड़की को ब्याहने पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस(Police)ने शादी करवाने वाली संस्था के प्रबंधक के नाम पर फर्जीवाड़े ( Fraud) का मामला दर्ज किया। बताया जा रहा है कि सभी दूल्हों ने शादी ( wedding) करवाने के नाम पर 20-20 हजार रुपए जमा करवाए थे।
पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो पता चला कि कि भोपाल में शगुन जन कल्याण समिति ( Shagun Public Welfare Committee)नाम की संस्था ने सात दूल्हों की एक ही दिन शादी करवाने की तारीख तय की थी। यह संस्था गरीब लड़कियों का शादी कराने के बहाने गिरोह चलाती है। लड़की पक्ष को लड़के भी दिखाए जाते थे और इसके लिए संस्था 20 हजार रूपए भी वसूलती थी। जब बात शादी तक पहुंचती थी तो ये लड़की के परिजनों से कह देते थे कि लड़के ने मना कर दिया है। इसी संस्था ने लड़कों से कहा कि उनकी शादी धूमधाम से करवाई जाएगी। इतना ही नहीं बाकायदा लड़कियों से भी मुलाकात करवाई। तय समय के मुताबिक भिड से जब एक दूल्हा गाजे-बाजे के साथ ब्याहने पहुंचा तो जहां शादी होनी थी वहां पर ताला लगा हुआ था। इसके बाद जब वह पुलिस के पास गया तो पता चला कि वहां पर छह और दूल्हे पहले ही अपनी शिकायत लेकर बैठे हुए थे। पुलिस का कहना है कि यह पूरा गिरोह है जो शादी करवाने के नाम पर ठगी करता है। जिल लड़कियों का शादी नहीं हो रही उन को अच्छे घरों में शादा करवाने का झांसा दिया जाता है। इसी तरह से लड़कों को भी फंसाया जाता था। उनसे पैसे भी लिए जाते हैं।
- Advertisement -