-
Advertisement
कोरोना ब्रेकिंगः Kangra, हमीरपुर और ऊना जिला में सात नए मामले, कुल आंकड़ा 554 पहुंचा
Last Updated on June 15, 2020 by Deepak
धर्मशाला। कांगड़ा, हमीरपुर और ऊना जिला में सात नए कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। इसमें हमीरपुर में तीन, कांगड़ा और ऊना में दो-दो मामले आए हैं। कांगड़ा जिला में दिल्ली से 7 जून को स्पाइस जेट की फ्लाइट से कांगड़ा (Kangra) लौटा 25 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। युवक परौर में संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) में था। वहीं, गांव परौर का 57 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। यह होम क्वारंटाइन में था और दिल्ली से लौटा है। दोनों को कोविड केयर सेंटर (Covid Care Center) बैजनाथ में शिफ्ट किया जा रहा है। दो मामले की पुष्टि डीसी (DC Kangra) राकेश प्रजापति ने की है। बता दें कि आज कांगड़ा जिला से तीन मामले आ चुके हैं। साथ ही सात लोग ठीक हुए हैं। कांगड़ा जिला में अब कुल आंकड़ा 145 हो गया है। अभी 57 एक्टिव केस हैं। अब तक 87 लोग ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Corona Update: आज 23 नए मामले, 12 लोग ठीक- कांगड़ा में दो साल का मासूम जीता जंग
ऊना (Una) में आज भेजे गए 88 सैंपल में से 2 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है, जिसमें एक 23 वर्षीय उपमंडल गगरेट के दियोली की युवती पॉजिटिव आई है। यह युवती गुरुग्राम से परिवार सहित आई थी और युवती का पिता 8 जून को पॉजिटिव पाया गया था। युवती होम कवारंटाइन (Home Quarantine) में है। दूसरा 23 वर्षीय दिल्ली से लौटा उपमंडल अंब का युवक पॉजिटिव पाया गया है। इस युवक को संदिग्ध होने के चलते जनशताब्दी से सीधे अस्पताल के आइसोलेट वार्ड में भेज दिया था। वहीं एक संक्रमित का जवान की तीसरी बार फॉलोअप रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक संक्रमित की फॉलोअप रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 554 पहुंच गया है। अभी 194 एक्टिव केस हैं।