- Advertisement -
ऊना। थाना बंगाणा के तहत त्यार में दो गाडिय़ों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में चार महिलाएं समेत कुल सात लोग जख्मी (Injured) हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में लाया गया, जहां पर चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को बंगाणा (Bangana) के त्यार गांव में एक मोड पर दो गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई।
हादसे में ऊषा देवी, विशिका देवी, रामस्वरूप, केसरी देवी, सुरूचि देवी, किशना देवी व मनप्रीत निवासी झंबर घायल हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां पर सभी के स्वास्थ्य में सुधार आया है। डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।
- Advertisement -