- Advertisement -
यमुनानगर। हरिद्वार जैसे पवित्र स्थल पर भी लोग पार धोने जाते हैं वहीं पर शख्स ने एक घिनौने काम को अंजाम दिया। यहां पिता के साथ कांवड़ लेने गई सात साल की बच्ची के साथ कांवड़ सेवा शिविर में एक शख्स ने दुष्कर्म (Rape) किया। दुष्कर्म करने वाला पिता का ही साथी था। बच्ची ने इस बारे में कुरुक्षेत्र पहुंचकर अपनी दादी को बताया।
थानेसर थाने में इस संबंध में केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, बच्ची अपने पिता के साथ 29 जुलाई को कांवड़ लेने के लिए बाइक पर गई थी। उनके पिता का दोस्त राजेंद्र भी था। वे हरिद्वार से कांवड़ लेने जा रहे थे। वे यमुनानगर (Yamunanagar) में कांवड़ सेवा शिविर में रुके। इस दौरान राजेंद्र बच्ची को पास ही दुकान पर खाने की टॉफी दिलवाने के लिए लेकर गया। वहां पर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर पहुंच कर दादी को इस बारे में बताया तो दादी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
- Advertisement -