- Advertisement -
Sex benefits : कहा जाता है कि सेक्स केवल कुछ समय का ही एक अच्छा एहसास है। लेकिन ऐसा कहने वाले ये नहीं जानते कि उनकी ये बात सच नहीं है। सेक्स करने से हमें कई फायदे मिलते हैं। आज हम आपको बताएंगे की नियमित सेक्स करने से क्या फायदे होते हैं। यौन संबंधों से महिला और पुरुष को न सिर्फ शारीरिक और मानसिक संतुष्टि मिलती है, बल्कि आनंद की अनुभूति भी होती है और रिश्तों में मजबूती भी आती है।
सेक्स के फायदे…
दिल की बीमारी: एक अध्ययन में ये बात सामने आई है कि जो लोग सप्ताह में दो बार से अधिक सेक्स करते हैं, उनको दिल की बीमारी का खतरा काफी कम होता है। इससे न सिर्फ रक्तचाप ठीक रहता है, बल्कि कोलेस्ट्रोल भी ठीक रहता है। अच्छा व्यायाम: सेक्स करने से शरीर का अच्छा व्यायाम हो जाता है। सेक्स के दौरान शरीर की सभी मांसपेशियां खिंचती और खुलती हैं। सेक्स शरीर की अतिरिक्त कैलोरी घटाने में मदद करता है।
बढ़ता है आत्मविश्वास: यदि आपकी सेक्स लाइफ बेहतर है तो आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल होता है। इसका असर उसके दैनिक जीवन पर पड़ता है। वह प्रोफेशनल लाइफ में अच्छा प्रदर्शन करता है।
बीमारियों से छुटकारा: सेक्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, जिससे संक्रमणों और बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। नियमित सेक्स से व्यक्ति को अवसाद से भी मुक्ति मिलती है। सेक्स के बाद व्यक्ति को गहरी नींद आती है, जिससे शरीर को पूर्ण आराम मिलता है।
सिरदर्द: आमतौर पर देखने में आया है कि पार्टनर सेक्स से बचने के लिए सिरदर्द का बहाना करते हैं, लेकिन सेक्स के दौरान जब दोनों पार्टनर आर्गेज्म के करीब पहुंचते हैं तब शरीर में आक्सीटोसिन नामक हार्मोन का प्रवाह अधिक तेजी से होता है। यह हार्मोन सिरदर्द और अन्य दर्द से छुटकारा दिलाता है।
बढ़ती है उम्र: ऐसा माना जाता है कि हर बार जब व्यक्ति आर्गेज्म हासिल करता है, तब-तब वह अपनी जिंदगी के दिनों में भी वृद्धि करता है। आर्गेज्म के समय एक विशेष रसायन के स्त्राव से क्षतिग्रस्त कोशिकाएं फिर से बनती हैं।
वहीं इस बात का भी पता चला है कि अधिक सेक्स करने से कामाशक्ति में भी बढ़ोत्तरी होती है। यह बात शिकागो की डाक्टर लारीन श्ट्राइशर ने अपने बयान में कही है। उनका कहना है कि महिलाओं में संभोग करने से योनि में रक्त प्रवाह बेहतर होता है और योनि संबंधी बीमारियों में कमी आती है। ऐसे में महिलाओं की यौन इच्छा में इजाफा होता है। शोध में पता चला कि लगभग 30 प्रतिशत महिलाएं मूत्राशय जैसी बीमारियों से परेशान रहती हैं।
लेकिन नियमित सम्भोग से उन्हें इस समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है। सम्भोग से कूल्हे के इर्द गिर्द की मांसपेशियों की कसरत होती है, जो मूत्राशय को स्वस्थ रखने का काम करती हैं। रिसर्च में पाया गया है कि सेक्स का ब्लड प्रेशर पर भी अच्छा असर होता है। इसके अलावा सेक्स के दौरान हर मिनट में पांच कैलोरी जलती है। यह जिम में कसरत करने जैसा तो नहीं है लेकिन ट्रेडमिल पर दौड़ने की ही तरह सेक्स से भी दिल की धड़कन बढ़ती है और कई मांसपेशियों का इस्तेमाल होता है।
- Advertisement -