- Advertisement -
SEX EDUCATION : युवाओं के लिए सेक्स शिक्षा कितनी जरूरी है। इस पर कई बार वाद विवाद होते रहते हैं। इस मामले में अलग.अलग तर्क दिए जाते हैं। हालांकि सेक्स भी हमारी लाइफ का एक अहम हिस्सा माना जा सकता है। ऐसे में सेक्स शिक्षा आजमी बन जाती है। हमेशी ही देखने में आया है कि सेक्स जैसे टोपिक पर हम संकोच करते हैं या फिर बात नहीं करना चाहते। पर शायद इसके प्रति हमारा यह रुख सही नहीं है। खासकर किशोरवस्था में लड़कियों को सेक्स शिक्षा देना बहुत ही जरूरी है। इसका कारण यह है कि इस समय लड़कियों के कई लड़के दोस्त होते हैंए जिनके साथ वे स्कूल में ज्यादा समय गुजारती हैं।
ऐसे में लड़के व लड़कियों का एक.दूसरे के प्रति आकर्षित होना स्भाविक सी बात है। इसलिए उन्हें सेक्स शिक्षा देना बहुत जरूरी है। क्योंकि इसके बिना उनसे कई तरह की गलतियां हो सकती हैं। लड़कियों को सेक्स शिक्षा देने में उनकी माताओं का अहम रोल होता है। अकसर लड़कियां इस उम्र में अपनी मां से हर बात शेयर करती हैंए जिससे मां को सेक्स शिक्षा देने का मौका मिल जाता है। एक लड़की का शरीर किशोरावस्था में विकसित होना शुरू हो जाता हैए लेकिन वह अपने अंदर होने वाले जैविक व भावनात्मक बदलावों को समझ नहीं पाती है और वो इसका जिक्र सहेलियों से करती है लेकिन वे भी इसी दौरा से गुजरती है इसलिए उनके द्वारा बताई गई बातें उसके समस्याओं को हल नहीं कर पाती है। इस उम्र में लड़कियों को सही गाइडलाइन की जरूरत होती है। जो उन्हें उनके स्कूल व अभिभावक से मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें : Dog की कीमत सुन आपके भी उड़ जाएंगे होश, हवाई जहाज से भी महंगा
SEX EDUCATION : लड़कियों को सेक्स की शिक्षा देते समय डरे नहीं, उन्हें उनकी समझ के अनुसार समझाने की कोशिश करें। बच्चों को सही बातें बताएंए क्योंकि गलत बातों से उनका तो नुकसान होगा ही उनके साथियों का भी जिनसे वे ये बातें शेयर करेंगी।
लड़कियों को मासिक धर्म के बारें में पूरी जानकारी दें। यह क्या हैए क्यों होता हैए कब होता है आदि। आपके द्वारा बताई गई बातों से उन्हें इस दौरान होने वाली समस्याओं में मदद मिलती है। लड़कियों जब पहली बार इस समस्या से गुजरती है तो वे काफी परेशान हो जाती हैंए ऐसे में उन्हें आपके प्यार व सहयोग ही जरूरत होती है।
- Advertisement -