-
Advertisement
SFI ने याद किए शहीद भगत सिंह
शिमला। एसएफआई ( SFI) की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय( HPU) इकाई ने शहीद ए आज़म भगत सिंह की 113वीं जयंती मनाई। इस उपलक्ष्य में छात्र नेताओं ने भगत सिंह को याद करते हुए कहा कि आज भी उनके विचारों की सार्थकता कायम है। क्रांतिवीरों की जब भी बात होगी उस श्रेणी में भगत सिंह का नाम सबसे ऊपर होगा। गुलाम देश की आज़ादी के लिए अपनी जवानी तथा सम्पूर्ण जीवन भगत सिंह ने देश के नाम लिख दिया। इंसान के हाथों इंसान का शोषण तथा राष्ट्र के हाथों राष्ट्र का शोषण न हो भगत सिंह ने हमेशा इस चीज़ की वकालत की तथा आज जिस तरह से साम्प्रदायिक ताकतें पूरे देश के अंदर बढ़ रही है। हमें उनके विचारों को पढ़ने तथा उन्हें आत्मसात करने की जरूरत है।