- Advertisement -
मुंबई। पॉपुलर टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी की-2’ का ट्रेलर आखिर लॉन्च कर दिया गया है। शो में प्रेरणा के रोल में एरिका फर्नांडिज और अनुराग के रोल में पार्थ समथान नजर आ रहे हैं। ये सीरियल 25 सितंबर को ऑन एयर होगा।
Feeling excited to bring back the epic saga of love #KasautiiZindagiiKay, Coming Soon only on @StarPlus.@BTL_Balaji @ChloeJFerns pic.twitter.com/nzb87EyEnZ
— Ekta Kapoor (@ektaravikapoor) July 21, 2018
एकता कपूर ने ट्रेलर का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। खास बात ये है कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख सीरियल में नरेटर की भूमिका में होंगे। शाहरुख ही दर्शकों को लीड एक्टर्स अनुराग और प्रेरणा से इंट्रोड्यूज करवाएंगे। शाहरुख खान दर्शकों को कहानी सुनाते नजर आएंगे यानी पहले तीन एपिसोड के नरेटर होंगे।
शाहरुख खान ने इसके लिए 8 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। दरअसल ये स्टार इंडिया और शाहरुख खान के बीच हुई डील का हिस्सा है। इससे पहले एकता कपूर ने शाहरुख खान के साथ एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
श्वेता तिवारी और सीजेन खान द्वारा अभिनीत धारावाहिक ‘कसौटी जिंदगी की’ का पहला सीजन लगभग आठ साल तक चला था। अनुराग का किरदार सीजेन खान के अलावा हितेन तेजवानी और बाद में रोनित रॉय ने निभाया। उनके अलावा, उर्वशी ढोलकिया और गीतांजलि टिकेकर इसकी मुख्य खलनायिका थीं। इस सीजन में हिना खान कमोलिका के रोल में होंगी। हिना खान की एक एपिसोड की फीस लगभग 2.2.9 लाख रुपए होगी।
- Advertisement -