-
Advertisement
Shaheen Bagh: प्रदर्शनकारियों से बातचीत के बाद लौटे वार्ताकार, हो सकती है सुलह
Last Updated on February 19, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग (Shaheen Bagh) में पिछले दो महीने से नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों और केंद्र सरकार के बीच सुलह हो सकती है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त वार्ताकार वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े और वरिष्ठ वकील साधना रामचंद्रन बुधवार को शाहीन बाग पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदर्शनकारियों (Protesters) से सुलह के फॉर्मूले पर बातचीत की। इसके बाद दोनों वार्ताकार (Negotiator) प्रदर्शन स्थल से लौट आए। इस मुलाक़ात के बाद उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि हम कल दोबारा आए, हम कल दोबारा आएंगे।
यह भी पढ़ें: ब्वॉयफ्रेंड शलभ के साथ शादी के बंधन में बंधी Kamya, देखिए ये खूबसूरत तस्वीरें
वार्ताकार साधना रामचंद्रन ने बताया कि हमने आज शाहीन बाग में माताओं, बहनों और नागरिकों से पहली मुलाकात की। बहुत अच्छा लगा। आज बात तो पूरी हो नहीं पाई, आज शुरूआत ही हुई है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कहा कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने प्रदर्शन करने के उनके अधिकार को बरकरार रखा है, लेकिन इससे अन्य नागरिकों के अधिकारों पर प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। वहीं वार्ताकार संजय हेगड़े ने कहा कि उम्मीद है कि समाधान निकलेगा। हेगड़े ने कहा सभी से बात करेंगे। इससे पहले हेगड़े ने प्रदर्शनकारियों को उच्चतम न्यायालय के आदेश के बारे में बताया। रामचंद्रन ने उसका हिंदी में अनुवाद किया।
इससे पहले जब वार्ताकारों ने प्रदर्शनकारियों से पूछा कि रास्ता कैसे खुलेगा, तो प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) वापस नहीं लिया जाता है, तब तक हम एक इंच भी पीछ नहीं हटेंगे, फिर चाहे कोई हम पर फायरिंग ही क्यों न करे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम पर देशद्रोही होने का आरोप लगाया जा रहा है। कुछ लोग हमको गोली मारना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम देशद्रोही नहीं हैं, बल्कि देशभक्त हैं। हमने अंग्रेजों से लोहा लिया है।