-
Advertisement
Rape के आरोप पर बोले शहनाज के पिता: मैं पूरे दिन अपने घर पर था, गुनहगार हूं तो फांसी भी मंज़ूर
चंडीगढ़। ‘बिग बॉस 13’ में नजर आईं शहनाज गिल (Shehnaz Gill) अपने संतोख सिंह सुख पर एक 40 वर्षीय महिला द्वारा लगाए गए आरोपों के कारण चर्चा में हैं। इस मामले में अब तक चुप्पी साढ़े बैठे संतोख सिंह सुख अब सामने आए हैं और उन्होंने खुद को बेगुनाह बताया है। शहनाज़ गिल के पिता संतोख सिंह सुख ने 40-वर्षीय महिला के रेप के आरोपों पर कहा है कि वह पूरे दिन घर पर थे।
जिस जगह पर रेप का आरोप लगाया वहां और उनके घर दोनों जगह सीसीटीवी कैमरे हैं
उन्होंने कहा कि महिला ने जिस जगह पर रेप (Rape) का आरोप लगाया वहां और उनके घर दोनों जगह सीसीटीवी कैमरे हैं। बकौल संतोख, महिला तलाकशुदा है और अपने बिज़नेस पार्टनर से शादी करना चाहती है। शहनाज के पिता ने आगे कहा कि अगर मैं 1% भी गुनहगार हूं तो मुझे फांसी भी मंज़ूर है, मैंने कुछ गलत नहीं किया मैं निर्दोष हूं।
यह भी पढ़ें: Hamirpur में कोरोना पॉजिटिव के 2 और मामले, आज अब तक 14 मामले
उन्होंने कहा, ‘मेरे खिलाफ मुझे बदनाम करने की बहुत बड़ी साज़िश हो रही है, इसे मैं 2 दिन में क्लियर कर दूंगा।’ बता दें कि संतोख सिंह सुख पर एक 40 वर्षीय महिला से रेप के आरोप में पंजाब (Punjab) में केस दर्ज करवाया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
महिला का आरोप है कि संतोख ने अपनी कार में बंदूक की नोक पर उसका रेप किया। रिपोर्ट के मुताबिक, जालंधर की रहने वाली एक महिला ने शहनाज के पिता के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया है। हालांकि, शहनाज़ के भाई शहबाज़ बदेशा ने रेप के आरोप को झूठा बताया था। मामला 14 मई का बताया जा रहा है , लेकिन केस 15 मई को दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब शहनाज गिल के पिता पर लगा रेप का आरोप कितना सच है, इसका खुलासा पुलिस की तहकीकात में हो जाएगा।
