-
Advertisement
Delhi Violence : पुलिसकर्मी पर पिस्टल तानने वाला शाहरुख 10 दिन बाद गिरफ्तार
Last Updated on March 3, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा (Delhi violence) के दौरान पुलिसकर्मी पर पिस्टल तानने वाले दोषी शाहरुख़ (Shahrukh) को पुलिस ने 10 दिन बाद गिरफ्तार किया है। शाहरुख़ ने 24 फरवरी को दिल्ली हिंसा के दौरान एक पुलिसकर्मी पर पिस्टल (Pistol) तान दी थी। बता दे, दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम ने शाहरुख को उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareli) से गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: जल निगम भर्ती घोटाले में SIT ने सांसद Azam Khan को पाया दोषी
बता दें, दिल्ली हिंसा के दौरान शाहरुख़ की तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हुई थी जिसमे वह एक पुलिस कर्मी पर बंदूक ताने दिख रहा था। फायरिंग करने के बाद शख्स अचानक से गायब हो गया था। पुलिस गिरफ्तारी के बाद आरोपी शाहरुख़ से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा था कि वह दिल्ली के थाना उस्मानपुर का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम पूछताछ कर उसे पनाह देने वाले लोगों के बारे में जान रही है।