-
Advertisement
दूरदर्शन ने किया ऐलान: Lockdown के बीच होगा ‘शक्तिमान’ का प्रसारण, जानें शो टाइमिंग
Last Updated on March 30, 2020 by
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पूरे देश को 21 दिनों के लिए लॉक डाउन (Lockdown) पर रखा गया है। इस दौरान सरकार और प्रशासन द्वारा लोगों को सोशल डिस्टेन्सिंग (Social Distancing) मेंटन करने के लिए अपने-अपने घरों में रहने की सलाह दी जा रही है। जिसके कारण लोग अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। वहीं लॉक डाउन के दौरान सभी टीवी सीरियल और फिल्मों की शूटिंग रुकने के कारण नए एपिसोड्स का प्रसारण ना होने की वजह से लोग घर में रहकर मनोरंजन भी नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन कोरोना लॉक डाउन के बीच दूरदर्शन (Doordarshan) की मानो चांदी हो गई है।
लॉक डाउन के दौरान दूरदर्शन पर 80 और 90 के दशक के कई मशहूर शो जैसे रामायण, महाभारत, ब्योमकेश बक्शी और सर्कस की वापसी हो रही है और इनमें से कुछ का दोबारा प्रसारण शुरू हो चुका है। सरकार द्वारा इन कार्यक्रमों को डीडी नेशनल और डीडी भारती पर प्रसारित करने का फैसला किया है। इस बीच दूरदर्शन ने लॉक डाउन के बीच आपके फेवरेट शो ‘शक्तिमान’ (Shaktiman) को फिर से प्रसारित करने का निर्णय लिया है। मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल महीने से रोजाना दोपहर 1 बजे दूरदर्शन पर शक्तिमान का प्रसारण किया जाएगा। दूरदर्शन द्वारा इस बात का ऐलान किए जाने से पहले शो के रियल ‘शक्तिमान’ मुकेश खन्ना ने इस बात की पुष्टि करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि 130 करोड़ भारतीय इकट्ठे, एकसाथ दूरदर्शन पर दोबारा ‘शक्तिमान’ को देख सकेंगे। अनाउंसमेंट के लिए इंतजार करिए। जल्द आपके सामने आएंगे। जिसके बाद सोमवार रात 9 बजे के करीब दूरदर्शन द्वारा शक्तिमान प्रसारित करने का ऐलान कर दिया गया।