- Advertisement -
घुमारवीं। नगर परिषद घुमारवीं के तहत बजोह वार्ड के शनिदेव मंदिर में रविवार सुबह पुजारी की लाश मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय पुजारी रामदास लगभग 20 साल से घुमारवीं में रह रहा था। उन्होंने बजोह वार्ड में शनिदेव मंदिर का निर्माण करवाया और वहीं पर रहकर पूजा भी करता था। रविवार सुबह कुछ लोगों ने उसे मृत देखा तो तुरंत पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घुमारवीं अस्पताल भेज दिया है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाय़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
- Advertisement -