-
Advertisement
कल Nahan जेल जाएंगे शांता कुमार, आखिर क्या है Jail जाने का यह रहस्य
Last Updated on March 6, 2020 by Deepak
नाहन। हिमाचल के पूर्व सीएम एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेता शांता कुमार कल जेल (Jail) जाएंगे। इससे पूर्व शुक्रवार शाम वरिष्ठ नेता सर्किट हाउस नाहन पहुंचे। जहां पूर्व नेत्री श्यामा शर्मा ने जोरदार स्वागत किया। यहां रात बिताने के बाद शांता का शनिवार सुबह 11 बजे आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन (Nahan) पहुंचने कार्यक्रम है। दरअसल शांता कुमार आपातकाल के समय नाहन जेल में बिताए 19 माह के कार्यकाल को तरोताजा करने यहां पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें: शिमला-मंडी NH पर हादसाः ट्रक के टायर के नीचे आने से पति-पत्नी की मौत
जेल को धार्मिक स्थान और तीर्थ मानने वाले शांता कुमार के साथ उनके साथ सजा काटने वाले राधा रमन शास्त्री, महेंद्र सिंह सोफत व श्यामा शर्मा भी साथ होंगे। बता दें कि ईमरजेंसी के दौरान नाहन जेल में 16 लोगों को रखा गया था। शनिवार को शांता कुमार अपने अन्य तीन साथियों के साथ केंद्रीय कारागार का दौरा कर जेल में बिताई पुरानी यादों को ताजा करेंगे। 1975 में देश में लगे आपातकाल के दौरान शांता कुमार ने 19 महीने नाहन जेल में बिताएं थे। नाहन जेल के जिस कमरे में उन्होंने चार पुस्तकें लिखीं, वह उसे भी देखेंगे। इस दौरान डीजीपी जेल शांता कुमार को जेल में चल रहे कार्यों की जानकारी देंगे। शांता कुमार जेल के बंदियों को मिठाई भी वितरित करेंगे।
बता दें कि शांता कुमार ने जेल में प्रवेश की प्रदेश सरकार से अनुमति मांगी थी। स्वीकृति के बाद जेल जाने का कार्यक्रम बना। जेल का दौरा करने के बाद शनिवार दोपहर ही पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा के निवास में ब्राह्मण सभा की ओर से शांता कुमार अभिनंदन समारोह में शिरकत करेंगे। इसी दौरान नाहन के पायल होटल में शंखनाद संस्था के राज्य स्तरीय नवरंग 2020 कार्यक्रम में भी पूर्व सीएम शांता कुमार बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इन दोनों कार्यक्रम के चलते शांता कुमार का आदर्श केंद्रीय कारागार जाने का भी कार्यक्रम तय हुआ। पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा ने बताया कि शांता कुमार ने नाहन जेल में पूरे 19 महीने गुजारे थे। यहीं रहकर उन्होंने लाजो, मन के मीत, कैदी और दीवार के उस पार पुस्तकें लिखीं। जेल के इस कमरे में खूब अध्ययन किया और योग साधना भी की। यह कमरा उनके लिए किसी तीर्थ से कम नहीं है। पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा ने बताया कि इस शांता कुमार के अभिनंदन के लिए कार्यक्रम रखा गया है। इसे बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, राधारमन शास्त्री, महेंद्र नाथ सोफत और वह स्वयं जेल जाएंगे। वहां गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे। इसके बाद पूर्व सीएम संस्था के नवरंग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।