- Advertisement -
मुंबई। बॉलीवुड और थिएटर के दिग्गज एक्टर शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद मुंबई में निधन हो गया। भारी बारिश के बीच सांताक्रूज के श्मशान घाट पर शशि कपूर का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। उनकी पार्थिव देह को तिरंगे में लपेटा गया था। अंतिम संस्कार के समय पूरे कपूर खानदान के साथ बॉलीवुड समेत राजनीतिक जगत की हस्तियां भी मौजूद रही। मुंबई पुलिस की एक टुकड़ी ने शशि कपूर को आख़िरी सलामी दी। पिता के अंतिम संस्कार के लिए शशि कपूर के बेटे करण कपूर और बेटी संजना यूएस से मुंबई पहुंचे।
मंगलवार सुबह 10.30 बजे कोकिला बेन अस्पताल से उनकी अंतिम यात्रा निकली। इस दौरान रिश्तेदार और परिवार के लोग भी मौजूद थे। पार्थिव शरीर अस्पताल से सीधे शशि कपूर के घर ‘जानकी कुटीर’ ले जाया गया। वहां पर अंतिम दर्शन के लिए शव रखा गया है। जानकी कुटीर स्थित घर भी नसीरुद्दीन शाह, अनिल कपूर, संजय दत्त, राकेश ओम प्रकाश मेहरा जैसे बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे और शशि की पार्थिव देह का अंतिम दर्शन किया। शशि कपूर के निधन से दुखी अमिताभ बच्चन एक लंबा ब्लॉग लिख कर उन्हें याद किया है। अपने ब्लॉग पर अमिताभ बच्चन ने शशि कपूर से जुड़ी कई यादें साझा की है। मुंबई में पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है। इस बीच ट्विटर पर शशि कपूर के फैंस ने भावुक संदेश लिखें। शशि कपूर के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई राजनीतिक और बॉलीवुड की हस्तियों ने शोक जताया है। जैसे ही शशि कपूर के निधन की खबर आई तो उनके अंतिम दर्शन को बॉलीवुड से तमाम स्टार्स जुटने लगे। अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ कपूर खानदान के इस शोक की बेला में शामिल रहे। शशि कपूर पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। शशि कपूर को शनिवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद एडमिट किया गया था।
- Advertisement -