- Advertisement -
नई दिल्ली। साल 2015 में अपनी ऊन (Wool) के वज़न के लिए विश्व रिकॉर्ड (world record) बनाने वाली क्रिस नामक ऑस्ट्रेलियाई भेड़ (Sheep) की मौत (Died) हो गई है। बतौर रिपोर्ट्स, क्रिस लगभग 10 वर्ष की थी और उसकी मृत्यु बुढ़ापे के कारण हुई। 2015 में यह भेड़ ऊन के वज़न के कारण चल नहीं पा रही थी और उसके शरीर से 41.1 किलोग्राम ऊन उतारी गई थी। बताया गया कि अत्यधिक वजन के कारण क्रिस के जीवन को खतरा पैदा हो गया था और जब उसके बालों की कटाई की गई तो उससे निकले ऊन ने वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाया था।
क्रिस की देखभाल करने वाली संस्था साउथ वेल्स फर्म ने बताया कि मरिनो प्रजाति की भेड़ों की उम्र अमूमन 10 साल होती है और क्रिस की उम्र भी करीब इतनी ही थी। लिटिल ओक सेंचुरी की और से जारी बयान में कहा गया, ‘प्यारा, बुद्धिमान और दोस्ती से भरपूर इस आत्मा की विदाई से हम सब बहुत दुखी हैं।’ करीब 4 साल पहले कैनबेरा से क्रिस को रेस्क्यू किया गया था। उस वक्त उसके शरीर पर बालों के वजन को देखते वन्य जीव विशेषज्ञों ने खतरनाक बताया था। आम भेड़ की तुलना में क्रिस के शरीर पर बालों का वजन 5 गुना से अधिक था। जंगल में रहने के कारण 2015 से पहले तक उसके बालों की कभी कटाई नहीं हुई।क्रिस की जान बचाने के लिए उसके बालों की कटाई की गई और उनसे निकले ऊन वे वर्ल्ड रेकॉर्ड ही बना दिया।
- Advertisement -