-
Advertisement
Lockdown के बीच Pak की नापाक हरकत: नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी, 2 नागरिक घायल
श्रीनगर। कोरोना वायरस (Coronavirus) के खतरे के चलते जहां भारत समेत दुनिया के तमाम देश लॉकडाउन लगाकर इस महामारी से लड़ने के प्रयास में जुटे हुए हैं. वहीं कोरोना से जंग के लिए तैयारीयों के नाम कब्र खोदने वाला पाकिस्तान (Pakistan) अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. अपनी नापाक साजिशों को कामयाब बनाने के लिए पाकिस्तानी सैनिक आम लोगों को निशाना बनाने से भी कतरा नहीं रहे हैं। तजा अपडेट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के राजौरी में बुधवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में दो नागरिक घायल हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: ज्यादा मात्रा में लहसुन खाने से हो सकते हैं ये नुकसान, जानें
पुलिस के सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान ने राजौरी जिले के मंजाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर अकारण अंधाधुंध गोलीबारी और बमबारी की। बताया गया कि मंगलवार देर रात पाकिस्तानी सैनिकों ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए रिहायशी इलाकों पर मोटार्र दागे। पाकिस्तान इस हरकत से बेखबर अपने घरों में सो रहे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। वहीं अचानक से की गई इस गोलाबारी में मंजाकोट इलाके के दो नागरिक घायल हो गए जिनमें एक लड़की भी शामिल है। हालांकि भारतीय सेना भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। फिलहाल दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से पाकिस्तान की तरफ से लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है। पाकिस्तान अकसर भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने के लिए इस तरह की हरकतें करता है।
