-
Advertisement
Viral Video : धवन की लैला बने पृथ्वी शॉ, Funny Dance से फैंस को गुदगुदाया
Last Updated on September 6, 2020 by
नई दिल्ली। कोरोना संकट के समय हर किसी को बीमारी के टेंशन भी है और काम की भी। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi capitals) के खिलाड़ी IPL से पहले खुद को एक्टिव रखने के लिए प्रैक्टिस के साथ-साथ खाली समय में मस्ती भी कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने अपने जोड़ीदार पृथ्वी शॉ के साथ एक मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में शिखर धवन और पृथ्वी शॉ शाहरुख खान के गाने ‘अपुन बोला तू मेरी लैला’ गाने पर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: #Jio_Impact: 4 साल में 40 गुना कम हुई डेटा की कीमतें; खपत में पहले नंबर पर पहुंचा देश
https://www.instagram.com/p/CEtgxbxjg35/?utm_source=ig_web_copy_link
शिखर धवन ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरी लैला कोविड टाइम में पृथ्वी शॉ’। बता दें कि कोरोना के चलते खिलाड़ी ‘बायो सिक्योर बबल’ में रहते हुए प्रैक्टिस के अलावा अपना समय बिताने के लिए सोशल मीडिया से जुड़ रहे हैं। इस वीडियो में शिखर धवन और पृथ्वी शॉ फनाी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में शिखर धवन ने पृथ्वी शॉ को अपनी लैला बनाया हुआ हैं और उनके साथ जोश फिल्म के एक गाने में फनी डांस (Funny Dance) करते हुए दिख रहे हैं। दोनों के डांस के इस वीडियो को सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस इस वीडियो को जमकर लाइक कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख 16 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। दोनों के फैंस इस वीडियो को काफी एंजॉय कर रहे हैं।