-
Advertisement
शिखर धवन और युजवेंद्र की इंग्लिश सुन पकड़ लेंगे आप भी माथाः देखें वीडियो
Last Updated on March 6, 2023 by saroj patrwal
टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच हंसी-मजाक के पल भी निकाल लेते हैं। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें शिखर धवन और युजवेंद्र चहल एक-दूसरे से मजे लेते नजर आ रहे हैं। इस मजेदार वीडियो में उमरान मलिक को भी ठहाके लगाते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो के राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया है
वीडियो में शिखर धवन पंजाबी में युजवेंद्र चहल से सवाल करते हैं कि लड़कियों को इंग्लिश में क्या कहते हैं? इसके जवाब में युजवेंद्र चहल कहते हैं शी (She)। फिर धवन पूछते हैं कि लड़कों को क्या कहते हैं? तो युजी कहते हैं- ही (He)। इसके बाद धवन सवाल दागते हैं कि अगर ज्यादा लड़के हो तो फिर क्या कहेंगे? इसका जवाब देते हुए युजी कहते हैं- ही ही ही (He, He, He)। ये सुनते ही धवन-युजी और पीछे खड़े उमरान मलिक ठहाके लगाने लगते हैं। ये मजेदार वीडियो राजस्थान रॉयल्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
hehehe 😂💗 pic.twitter.com/emM54cpn63
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 3, 2023
शिखर धवन इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और युजवेंद्र चहल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। देखना दिलचस्प होगा कि युजवेंद्र को प्लेइंग 11 में मौका मिलता है या नहीं। हालांकि धवन जल्द ही IPL 2023 में पंजाब किंग्स की कप्तानी करने नजर आएंगे। वहीं, युजी राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलेंगे।