-
Advertisement
बेसहारा बुजुर्ग महिला के लिए देवदूत बनी शिलाई पुलिस, तस्वीर ही बहुत कुछ कर रही है बयां
Last Updated on January 27, 2020 by Sintu Kumar
शिलाई। एक बुजुर्ग और बेसहारा महिला के लिए शिलाई पुलिस (Shillai Police) देवदूत साबित हुई है। पुलिस कर्मियों ने बेसहारा महिला को खाने पीने का सामान, बिस्तर और गर्म कपड़े दे कर सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया है। पुलिस थाना शिलाई जिला सिरमौर (District Sirmaur) की ग्राम पंचायत नाया के गांव चमारली की रहने वाली 70 वर्षीय वृद्ध महिला शिबी देवी पत्नी स्व. बुधु राम दो वर्षों से अकेली रहती है जिसकी कोई संतान नहीं है। शिबी के पति की करीब दो वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी व कच्चे मकान में रहती है। चलने फिरने में असमर्थ होने के कारण डिजिटल राशन कार्ड बनने से फिंगर प्रिंट लगने पर ही सरकारी डिपु से राशन लेने में असमर्थ है, जिसके चलते ठंड के मौसम मे रात गुजारने के लिए पर्याप्त बिस्तर व कपड़े भी नहीं थे। लेकिन, पुलिस थाना शिलाई में तैनात मुख्य आरक्षी नवीन सैनी, आरक्षी रविन्द्र सिंह व आरक्षी अनिल चौधरी द्वारा उपरोक्त महिला को पुलिस संरक्षण योजना के तहत बिस्तर, ठंड से बचने के लिए कपड़े, खाने पीने की सामग्री उपलब्ध करवाई।