- Advertisement -
शिमला। जिले के ठियोग उपमंडल में गुठाण के समीप आज एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ठियोग के माहौरी – गुठाण मार्ग पर एक मोड़ के पास से एक कार करीब 800 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मारे गए व्यक्ति की पहचान पराला के साथ लगते बायला गांव के पदम देव (52) के रूप में हुई है। पुलिस ने छैला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
- Advertisement -