-
Advertisement
BJP की शिमला जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा, जानें किसे-किसे मिली जगह
Last Updated on January 29, 2020 by Deepak
शिमला। राजधानी में बीजेपी (BJP) ने शिमला जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह घोषणा बीजेपी जिला अध्यक्ष शिमला रवि मेहता ने की है। जिसके अनुसार देव राज वर्मा ओगली शिमला ग्रामीण, प्रदीप कश्यप अनाडेल शिमला, संजय कालिया शिमला, बॉवी बंसल शिमला ग्रामीण, कुलवन्त ठाकुर कमल मशोबरा कसुम्पटी, हरीश ठाकुर फागू कसुम्पटी को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा महामंत्री के पद पर गगन शर्मा धामी शिमला ग्रामीण और अंजना शर्मा कसुम्पटी को नियुक्त किया है।
यह भी पढ़ें: AIASA ने नौणी विवि को इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया
जिला सचिव के पद पर इन्द्र ठाकुर बनूटी शिमला ग्रामीण, श्याम शर्मा शिमला, तेज प्रताप शंकर खटनोल शिमला ग्रामीण, अजय सरना लोअर बाजार शिमला, विभूति ढडवाल खलीनी शिमला और विनती शर्मा पुजारली कसुम्पटी को नियुक्त किया है। कार्यकारिणी में अनुपाल चौहान सांगटी कसुम्पटी को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि नरेंद्र शर्मा शोधी शिमला ग्रामीण को कार्यालय सचिव की कमान सौंपी गई है। मीडिया प्रभारी की कमान मोहित सूद शिमला जबकि सह मीडिया प्रभारी रमा ठाकुर लक्कड़ बाजार शिमला को सौंपी गई है।
इन्हें चुना कार्यसमिति का सदस्य
रवि मेहता ने दिग्विजय चौहान भानू, अजय शर्मा जंगी, विशेश्वर नाथ, सतपाल पिन्टू, अश्वनी शर्मा, डॉ. बृज मोहन शर्मा, दीपक शर्मा, कमल शर्मा, राजीव पंडित, नवीन सचदेवा, बलविन्द्र राणा, राजू ठाकुर, राजीव दिप्टा, सुन्नदा सूद, कमलेश राणा, कला शर्मा, संगीता सूद, खेमराज वर्मा हिवण, हेमन्त शर्मा नेरी, बलदेव वर्मा नीन, हरी दास गर्ग कोहवाग, अमर सिंह ठाकुर पनेश, कमल ठाकुर शिल्ली, बालक राम सुन्नी, तारा दत्त शर्मा शोधी, जितेन्द्र भारद्धाज दाड़गी, योगेश्वर हिमरी, गिरीश भारद्धाज जुणी, निर्मला चौहान टूटू, निर्मला धीमान कोट, रवीना कुरैशी सुन्नी, हरीश शर्मा शोधी, मनोज वर्मा बायचड़ी, राज ठाकुर पाहल, प्रितम ठाकुर ट्राई, सेवक राम डूबलू, रामभज ठाकुर सलोठ, आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा जुन्गा, प्रदीप शांडिल पटिरिहाणा, राजेश कश्यप न्यू शिमला, जय राम गोलड़ी कसुम्पटी, रीना शर्मा भटटाकूफर, नरेन्द्र ठाकुर सनान, सुरेन्द्र चौहान कण्डामूल कोटी, योगिता शर्मा बलदेयां, शीतल शर्मा शान्ति बिहार, सुनीता हरनाम धीमान ढली, रोशन आजाद च्योग, अश्वनी सूद फागू, सोहन शर्मा न्यू शिमला को कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है।
कार्यसमिति के स्थाई आंम़ित्रत सदस्य में किसे मिली जगह
जिला अध्यक्ष रवि मैहता ने कहा कि सुरेश भारद्धाज शिक्षा मंत्री, गणेश दत्त अध्यक्ष हिमफैड, कपिल देव सूद, त्रिलोक जम्बाल, बिहारी लाल शर्मा, बिमला कश्यप सूद, पूर्व राज्यसभा सांसद, रूपा शर्मा अध्यक्ष गुडिया सक्षम बोर्ड, विजया ज्योति सेन, डॉ. प्रमोद शर्मा, रूप दास कश्यप, पूर्व मंत्री, भगत राम चौहान पूर्व विधायक, वीना ठाकुर पूर्व अध्यक्षा समाज कल्याण बोर्ड, संजय सूद पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर, कुसुम सदरेट पूर्व महापौर, राकेश शर्मा पूर्व उप महापौर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रणदीप कंवर शिमला ग्रामीण, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कसुम्पटी अमर ठाकुर, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी ईश्वर रोहाल, प्रेम ठाकुर, मोहन सिंह ठाकुर, योगेश्वर दत्त शर्मा, दुर्गा सिंह ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, विजय परमार, पूर्णिमा झींगटा, मदन शर्मा, सुष्मा मिनोचा, विमल साना शिवदास, सुमन सूद, गोपाल सूद, मलकीयत सिंह, महापौर सत्या कौण्डल, उप महापौर शैलेन्द्र चौहान व भाजपा समर्थित सभी नगर निगम पार्षद, जिला परिषद सदस्य व ब्लॉक समिति सदस्य कार्यसमिति के स्थाई आंम़ित्रत सदस्य होंगे।
जानें विशेष आमंत्रित सदस्य में कौन हुए शामिल
मदन शर्मा ढली, आशा चौहान चमियाणा, कुलदीप वालिया कुफरी, कमल ठाकुर सांगटी संजौली, बिलाल अहमद शाह कनलोग, अनूप वैद्य बैनमोर, शीतल ब्यास भराड़ी, नवीन सूद माल रोड़, आशा कश्यप शोधी, तोता राम वर्मा डढयोग, प्रेम शर्मा शोधी, प्यार सिंह कंवर घणाहटी, कली राम चौहान कोहबाग, ई0 राकेश मैहता चक्कर, त्रिलोक वर्मा चक्कर, मीना शर्मा बागी, धर्म प्रकाश ठाकुर खटनोल, चुनी लाल वर्मा सुन्नी, रोशन ठाकुर धणाहटी को विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है।