-
Advertisement
Shimla | Heat wave | Temperature
पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में प्रचंड गर्मी का कहर देखने को मिल रहा हैं। प्रदेश के निचले और मध्यम पहाड़ी इलाकों में कई स्थानों पर रविवार को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ा। गर्मी पिछले तापमानों का रिकॉर्ड तोड़ने लगी है। राज्य की राजधानी शिमला में 30.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। ऊना भी सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि 2014 में भी 31 मई को शिमला में 30.6 डिग्री तापमान रहा था।